वाहन चोर से चोरी की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर:थाना बिजोली पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़कर उससे चोरी की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त की है।बिजोली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिद्ध बाबा पहाड़िया के पास कच्चे रास्ते पर बिना नम्बर की मोटरसाइकिल लिये बैचने के लिये खडा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान सिद्ध बाबा पहाड़िया के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर बैठा दिखा, जिसके पास जाकर गहनता से पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि उसने यह मोटर साइकिल राई गांव की रोड़ से चुराई थी।
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मायाराम पुत्र जण्डेल यादव उम्र 35 निवासी किटेहना थाना मौ जिला भिण्ड हाल निवास सी ब्लाक हुरावली का होना बताया। उक्त आरोपी के पास मिली स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल थाना बिजोली के अप.क्र.204/26 का मशरूका होने से उसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना मुरार, बहोड़ापुर एवं विश्वविद्यालय में चोरी एवं डकैती के प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

Next Post

लगातार चौथे साल दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अरविंद शुक्ला

Mon Oct 12 , 2026
ग्वालियर। विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार चौथे वर्ष स्थान मिला है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के साथ-साथ ग्वालियर और मध्य प्रदेश के लिए भी सम्मान का विषय है।कृषि शिक्षा, […]

You May Like

Play sound