मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, प्लास्टिक की बाल्टी में रखी सब्जी

 

ग्वालियर के डबरा क्षेत्र के सांदीपनी सीएम राइज स्कूल चांदपुर में छात्रों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल में बच्चों के लिए पहुंचने वाली सब्जी को प्लास्टिक की बाल्टी में रखे जाने की बात सामने आई है। इसे लेकर भोजन की स्वच्छता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर आरोप है कि मध्यान्ह भोजन के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। सवाल यह भी है कि भोजन की गुणवत्ता और उसके रखरखाव की निगरानी करने वाले जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Next Post

शर्तों के साथ होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, 7 दिन का प्लान अमेरिका को सौंपा

Sat Sep 26 , 2026
न्यूयॉर्क। ईरान ने शर्तों के साथ 7 दिन में होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव अमेरिका को दिया है। अल जजीरा के मुताबिक विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि टाइमलाइन अमेरिका के प्रस्ताव स्वीकार करते ही शुरू होगी। अराघची ने पत्रकारों से कहा – अगर अमेरिका कल प्लान मान लेता है […]

You May Like