आम आदमी पार्टी ने खराब सड़क के निर्माण की मांग को लेकर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। आज आम आदमी पार्टी ग्वालियर के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर गिरवाई नाका होते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के निवास से लेकर उनके कार्यालय तथा समाधिया कॉलोनी गेट तक की जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।
इस पूरे मार्ग की हालत लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण क्षेत्र के निवासियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
पार्टी ने नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर जनहित में आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के ओ पी उपमन्यु, एस सी विंग के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत पटवारी, प्रदेश सचिव मोहन पाल, आशीष राय, जितेंद्र गौहर, अमिताभ पांडे, सुरेंद्र जायसवाल, नवल कुशवाहा, आहिवरन नरवरिया, हीरालाल पटेल, सुनील राजपूत उपस्थित रहे।

Next Post

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट और हाउस पर कब्जे की ओर डेमोक्रेट्स

Wed Nov 4 , 2026
फ्लोरिडा, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट पर कब्जे की ओर बढ़ रहे हैं। US Midterm Elections Results 2026: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता का फैसला सामने आने लगा है। […]

You May Like