लगातार चौथे साल दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अरविंद शुक्ला

ग्वालियर। विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार चौथे वर्ष स्थान मिला है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के साथ-साथ ग्वालियर और मध्य प्रदेश के लिए भी सम्मान का विषय है।कृषि शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए चर्चित इस सूची में स्थान मिलना किसी भी वैज्ञानिक के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। यह सूची वैज्ञानिकों के शोध कार्यों, अकादमिक योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शोध की पहचान को दर्शाती है।
डॉ. शुक्ला की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, नई तकनीकों और नवाचार की बढ़ती भूमिका के बीच इस तरह की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध संबंधी प्रतिष्ठा को मजबूती प्रदान करती हैं। इससे कृषि विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वैज्ञानिकों की पहचान को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Next Post

क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.58 लाख रुपए

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर:बेटमा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 1 लाख 58 हजार 836 रुपए निकालने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जीवन ज्योति कॉलोनी, काली बिल्लौद में रहने वाले 32 वर्षीय ऋषिकेश पाल […]

You May Like

Play sound