क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.58 लाख रुपए

इंदौर:बेटमा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 1 लाख 58 हजार 836 रुपए निकालने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जीवन ज्योति कॉलोनी, काली बिल्लौद में रहने वाले 32 वर्षीय ऋषिकेश पाल के क्रेडिट कार्ड से 30 जुलाई को अज्ञात आरोपी ने 1 लाख 58 हजार 836 रुपए निकाल लिए. मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 11 अक्टूबर को प्रकरण दर्ज किया. पुलिस आरोपी की पहचान करने और रुपए निकाले जाने से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है.

Next Post

पति ने पत्नी और बच्चे के साथ की मारपीट

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र के प्रीमियम पैराडाइज में पति और बेटे पर महिला से मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप है. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.38 वर्षीय रंजना पंवार ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 2 बजे पति जयदीप सिंह […]

You May Like

Play sound