
रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जमकर विवाद हुआ. यहां शादी में शामिल कुछ सरहंगो ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है की पुराने विवाद को लेकर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया, इस दौरान बारात में आए लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.
फरियादी श्यामकली चिकवा ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में परिवार के साथ आई थी. रात तकरीबन 12:30 बजे मैरिज गार्डन के बाहर गोलू चिकवा और अनिकेत चिकवा के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा चिकवा के ऊपर हमला कर दिया. महिला का आरोप है कि बीच बचाव करने पर उन्होंने महिलाओं के साथ भी धक्का मुक्की की इस दौरान आरोपी अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे. फिलहाल विवाद के दौरान बारातियों की भीड़ को देख आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए. फरियादियां ने बताया कि आरोपी इसके पूर्व भी तीन बार युवक पर हमला कर चुके हैं, और उन्होंने इस बार भी जान से मारने की धमकी दी है. फिलहाल घटना के बाद फरियादी पक्ष थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
