जीआईज़ेड के अधिकारियों ने देखी शाहगढ़ में प्राकृतिक खेती

सागर। इंडो-जर्मन द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग के अंतर्गत संचालित परियोजना “भारत में कृषि-पारिस्थितिक परिवर्तन प्रक्रियाओं हेतु समर्थन” के तहत जीआईज़ेड (GIZ) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैंस क्लेन एवं मध्यप्रदेश प्रभारी टीम ने सागर जिले में 2 दिवस के प्रवास पर सागर जिले के विकासखंड शाहगढ़ में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से संवाद किया, प्राकृतिक खेती को और सक्रिय बनाने हेतु किसानों से चर्चा की गई साथ ही प्राकृतिक खेती में आ रही समस्याओं के समाधान पर मंथन हुआ।रविवार जिले के खुरई विकासखंड में लघु कृषि उपकरण निर्माता इकाइयों का निरीक्षण किया।टीम जी आई जैड द्वारा खुरई में हुए निरीक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर निर्मित कृषि यंत्रों की प्रकृति, उपयोगिता एवं उनके विकास की संभावनाओं का आकलन करना था। साथ ही जर्मनी के कृषि उपकरण निर्माताओं के साथ संभावित सहयोग के अवसरों का परीक्षण भी किया गया, जिससे कृषि प्रक्रियाओं को अधिक सुदृढ़ बनाकर किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके।इस अवसर पर जीआईज़ेड मध्यप्रदेश के अधिकारी अशोक कुमार, मृदुल भार्गव, हरिओम निराला एवं प्राण रंजन उपस्थित रहे। नई दिल्ली कार्यालय से सुश्री पारुल थापा एवं अविरल सक्सेना भी कार्यक्रम में सहभागी बने।सागर जिले के उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी खुरई जय दत्त शर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने टीम को विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कराया तथा प्राकृतिक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।भ्रमण के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर कृषि यंत्रों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग एवं जीआईज़ेड के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक कार्यशाला आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न देशों की आवश्यकताओं के अनुरूप मध्यप्रदेश में संभावित हस्तक्षेपों पर भी विमर्श प्रारंभ किया गया है।भ्रमण के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर जर्मनी देश के हैंस क्लेन ने स्थानीय नवाचारों में गहरी रुजर्मनी मूल केचि व्यक्त करते हुए भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को साकार करने हेतु सकारात्मक प्रयासों पर बल दिया साथ ही ‌जिले में संचालित प्राकृतिक जैविक हाट बाज़ार परिकल्पना की गई।

Next Post

पुलिस परेड ग्राउंड में गूँजी शहनाइयां,खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री उइके ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

Sun Apr 26 , 2026
​बैतूल। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जनपद पंचायत बैतूल द्वारा आयोजित इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक हेमंत खण्डेलवाल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। […]

You May Like