साइबर क्राईम : ठगों ने ड़ेढ घंटे तक वृद्ध को किया डिजीटल अरेस्ट पुलिस ने ठगी का शिकार होने से बचाया

छिंदवाड़ा. साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए नए तरीखों का उपयोग कर रहे है और उनके खाते से लाखों रूपए उड़ा रहे है. छिंदवाड़ा शहर में कई लोग इन ठगों का शिकार हो चुके है. लेकिन इस बात साइबर ठगों ने एक वृद्ध को डिजीटल अरेस्ट होने का झांसा देकर तकरीबर ड़ेढ घंटे तक उन्हीं के घर में बंदी बना कर रखा. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत ही उक्त स्थान पर पहुंची और वृद्ध को ठगी का शिकार होने बचा लिया. कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी किशोर भास्कर राव ढोक पत्नी के साथ अपने घर में थे तब 11: 30 बजे उनके मोबाइन पर एक अनजान नम्बर से फोन आया था. फोन रिसीव करने पर सइबर ठग ने उन्हें किशोर भास्कर राव को धमकी दिया कि उनके आधार कार्ड नम्बर से काई फ्राड़ हुआ है आप से पूछताछ करने के लिए आप को डिजीटल अरेस्ट किया गया है. वृद्ध उस ठग के झांसे में आ गए और अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया. उक्त बात की सूचना उनकी पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले राजू नरोटे को दी. इस पर राजू नरोटे के पुत्र ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और किसी तरह वृद्ध के कमरे का दरवाजा खुलवाकर उन्हें समझाई दी और ठगों से बात की तो पास ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया.

इस तहर दिया वृद्ध को झांसा ००००००

बता दे कि वृद्ध को ठगी का शिकार बनाने के लिए साइबर ठगों ने पूरा इंतजाम कर लिया था. पहले साइबर ठग ने वृद्ध के मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल किया. ठग ने वृद्ध को बताया कि मैं टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी हूं तुम्हारे आधार और मोबाइल नम्बर से बड़ा फ्रॉड हुआ है. आप से पुलिस जांच करेगी कह कर दूसरी कॉल से जोड़ दिया. दूसरी वीडिय़ो कॉल पर ठगों ने बताया कि वे बाराखंबा रोड़ पुलिस स्टेशन से पुलिस अधीकारी बोल रहे है. वीडिय़ों कॉल थाने जैसा बैकग्राउंड दिखाई दे रहा था. खुद को पुलिस अधीकारी बताने वाले व्यक्ति ने वृद्ध को डराया कि आप को डिजीटल अरेस्ट किया गया है आप अपने को एक कमरे में बंद कर ले, आप से पुलिस बारीकी से पूछताछ करेगी. ठग ने करीबन ड़ेढ घंटे तक उन्हें कमरे में बंद रखा था.

दिल्ली से इतनी जल्द आ गई पुलिस ००००००००००

उक्त बात की सूचना मिलने पर जब कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे अपनी टीम के साथ विवेकानंद कॉलोनी पहुंचे और उन्होने पर वृद्ध से दरवाजा खोलने का आग्राह किया तो वृद्ध इतना डरे हुए थे कि उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि मैं डिजीटल अरेस्ट हूं और दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ्तार करने के लिए इंतनी जल्दी दिल्ली पुलिस भेज दी. कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने वृद्ध को समझाईश दी कि वे छिंदवाड़ा पुलिस है और उनकी मदद के लिए आई है. पड़ोसियों ने वृद्ध को दरवाजा खोलने के बोला तब कहीं जाकर वृद्ध ने घर का दरवाजा खोला. श्री धुर्वे ने जैसे ही वीडियो कॉल पर दिख रहे ठग से बात की तो ठग ने फोन काट दिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया. समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को ठगी का शिकार होने से बचा लिया.

मामले की जांच कर रही पुलिस ००००००००००

थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि वृद्ध को डिजीटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी बनाने का यह पहला मामला सामने आया है. पुलिस वृद्ध को ठगी का शिकार होने से तो बचा लिया लेकिन अब पुलिस उन ठगों को पकडऩे में जुट गई है. पुलिस ने सइबर सेल की टीम से उक्त कॉल का डाटा देने के लिए कहा है डाटा मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. श्री धुर्वे ने शहर के लोगों से अपील की है कि अगर आप को मोबाइल पर फोन कर कोई भी पुलिस अधीकारी का नाम लेकर डराए धमकाए तो आप डरे नही और उन्हें रूपए ना दे, नजदीकी पुलिस थाना पहुंचकर इस बात की शिकायत करे,

Next Post

मोदी ने फोन पर ट्रंप से द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

Thu Dec 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल में संपन्न भारत यात्रा के बाद यह दोनों नेताओं ने बीच पहली सीधी बातचीत है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री […]

You May Like