पहले दिन 382 किसानों के दस्तावेज जमा

जबलपुर: शहपुरा तहसील स्थित ग्रीष्मकालीन मूंग- उड़द खरीदी के समय बनाए गए गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र 64 एमएलटी वेयर हाउस मजीठा में खरीदी के दौरान अनियमितता मिलने पर जिला स्तर पर विस्तृत जांच की जा रही है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि जांच के लिए बनाए गए कैंप में पहले दिन लगभग 382 किसानों से जांच दल द्वारा दस्तावेज और उनके बयान लिए गए हैं। आज 26 अगस्त को जांच दल द्वारा किसानों का सत्यापन किया जाना है।

जिसके आधार पर आगे की जांच होने के बाद कार्यवाही की जाएगी। विदित है कि कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार 25 एवं 26 अगस्त को गोदाम स्तरीय उपार्जन केंद्र 64 एमएलटी वेयर हाउस मजीठा में कैंप आयोजित कर मूंग एवं उड़द बेचने वाले सभी किसानों का सत्यापन किया जाना है। जिसमें एमएलटी वेयर हाउस मजीठा कैंप में आधार कार्ड, समग्र आई.डी., पंजीयन प्रति, माल बिक्री पावती अथवा पर्ची, स्लॉट बुकिंग पर्ची, खसरा एवं बी-1 तथा सिकमीनामा सहित उपार्जन से संबंधित संपूर्ण अभिलेख के साथ सभी किसानों का सत्यापन कर जांच की जा रही है।
ये है मामला
उल्लेखनीय है कि खरीदी के दौरान एमएलटी वेयरहाउस के केंद्र पर बसेड़ी समिति द्वारा फर्जी मूंग की एंट्री कर ली है, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच की थी, जिसमें पाया गया था कि भेड़ाघाट स्थित बसेड़ी सेवा सहकारी समिति के वेयरहाउस केंद्र में लगभग 1600 क्विंटल मूंग और 300 क्विंटल उड़द की फर्जी एंट्री हुई है। जहां बिना फसल लाए ही भ्रष्टाचारियों द्वारा उक्त मूंग और उड़द की एंट्री पोर्टल पर कर दी, जिसमें दोनों फसलों की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ से ऊपर की होगी।

Next Post

सड़कों पर गढ्ढे: विदिशा की बदहाल सड़कों को लेकर उठ रहे सवाल

Tue Aug 26 , 2025
विदिशा: करीब 3 सौ करोड़ का बजट रखने वाली विदिशा की नगरपालिका में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जांच एक तरफ निर्माण कार्यों की जांच चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ पार्षद भी दो भागों में बंटे हुए हैं. इसी बीच कांग्रेस भी मैदान में […]

You May Like