
भैरूंदा. कलेक्टर बालागुरू के. ने जनपद के विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों, डबल लॉक फर्टिलाइजर स्टॉक केंद्र तथा निजी उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा उपार्जन एवं वितरण प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. उपार्जन, भंडारण और वितरण से जुड़ी समस्त गतिविधियों की निरंतर निगरानी रखें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.किसान को वास्तविक लाभ मिले. निरीक्षण के दौरान एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.भादाकुई स्थित मूंग उपार्जन केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कलेक्टरने निर्देश दिए कि किसानों द्वारा बुक किए गए स्लॉट्स का समय किसी भी स्थिति में व्यर्थ न जाए. किसान को उपार्जन के लिए निर्धारित समय पर ही उपार्जन किया जाए ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े. उपार्जन केंद्रों पर एफएक्यू मानकों के अनुरूप ही मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए और इस प्रक्रिया में कोई लापरवाही न हो.उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, तौल कांटे की सटीकता तथा बारदानों की उपलब्धता जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने मूंग विक्रय के लिए आए किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन के दौरान किसानों की समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए।
