तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई, दो दर्जन बच्चे घायल

शाहगंज. शुक्रवार की दोपहर नगर में उस वक्त बड़ी अनहोनी टल गई जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवायडर से टकरा गई. इस हादसे में लगभग 25 बच्चे घायल हुए हैं. तीन बच्चों को अधिक चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार सेंट फ्रांसिस स्कूल बुधनी के बच्चों की बस के ड्राइवर साबिर पिता समीर खान निवासी डोबी द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी जिससे स्कूल के छात्र बाल बाल बचे. प्राप्त जानकारी अनुसार रायश्री बस सर्विस बुधनी की बस क्रमांक एमपी 05 0738 सेंट फ्रांसिस स्कूल बुदनी में अनुबंधित है. यह बस डोबी से शाहगंज, जहानपुर एवं अन्य ग्रामों के बच्चों को लेकर बुधनी पहुंचती है. ड्राइवर द्वारा आज बस से पुरानी बस्ती में बच्चों को उतार कर जैसे ही बस पुराने बस स्टैंड पर हाई स्कूल के सामने पहुंची, ड्राइवर ने बस को सीधे डिवाइडर से टकरा दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी बच्चे बुरी तरीके से घबरा गए एवं दुर्घटना में बच्चे बाल बाल बचे हैं. घटना में करीब 20 से 25 बच्चे घायल हुए हैं एवं तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद से बच्चे बुरी तरह घबराए हुए हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

48 घंटे के बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव 

Fri Jul 25 , 2025
विदिशा। बुधवार की शाम के समय बेतवा नदी में एक युवक पानी के तेज बाहव में चला गया था। जिसकी तलाश करने के लिए होमगार्ड की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। करीब 48 घंटे बाद होमगार्ड की टीम ने युवक का शव पानी से निकाल लिया। शव को पीएम […]

You May Like