48 घंटे के बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव 

विदिशा। बुधवार की शाम के समय बेतवा नदी में एक युवक पानी के तेज बाहव में चला गया था। जिसकी तलाश करने के लिए होमगार्ड की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। करीब 48 घंटे बाद होमगार्ड की टीम ने युवक का शव पानी से निकाल लिया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।. होमगार्ड टीम प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे ने बताया कि बुधवार को बेतवा नदी में एक युवक पानी में डूब गया था। जिसकी पहचान मोहन गिरी निवासी राहुल के रूप में की गई थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना हुई और उसकी तलाश की। लेकिन काफी खोज करने के बाद बुुधवार को अंधेरा होने के कारण तलाश बंद करना पड़ी। दूसरे दिन गुरुवार को भी सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लगभग 12 किलोमीटर दूर एक युवक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वो टीम के साथ मौके लिए रवाना हुई। इस दौरान घुटने घुटने कीचड़ में से निकलती हुई जहां पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई और शव को अपने कब्जे में लेकर विदिशा जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उसका पीएम कराया जा रहा है.

Next Post

अज्ञात चोर मंदिर से चुरा ले गए पीतल की गदा और तांबे का सर्प

Fri Jul 25 , 2025
विदिशा, गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने लालधाऊ क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी के मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान हनुमान जी की पीतल की गदा और भगवान शिव जी के तांबे के सर्प को चुरा ले गए। मंदिर में चोरी होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने सिविल […]

You May Like