दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकशी की

नयी दिल्ली, (वार्ता) मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में अपनी बहन की नौकरी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के निवासी लोकेंद्र के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के लिए राज्य के शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर गत जुलाई से जंतर -मंतर पर प्रदर्शन कर रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने पहले भी इसी मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उसका एक रिश्तेदार मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2019 में उसकी मृत्यु के बाद लोकेंद्र अपनी बहन को अनुकंपा के आधार पर विभाग में नौकरी देने का सरकार से आग्रह कर रहा था। आज सुबह करीब नो बजे उसने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।”

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और लोकेंद्र को गोली लगने के बाद मृत अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जरुरी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।

 

Next Post

वर्कशॉप मैनेजर के घर हुई चोरी

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत ब्राम्हणपुरा में वर्कशॉप मैनेजर के घर से चोर सोने चांदी के जेवरात, नगदी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक सुप्रभात पाठक 34 वर्ष निवासी ब्राम्हणपुरा सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवानी मोटर टीव्हीएस कम्पनी में वर्कशॉप मैनेजर के पद पर काम करता है, उसकी पत्नी […]

You May Like

मनोरंजन