श्रीनगर, 15 फरवरी (वार्ता) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
सेना ने ‘एक्स’ पर एक ट्वीट में कहा कि 14 फरवरी को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पेन के सामान्य क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के दौरान दो पिस्तौल, चार पिस्तौल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।
सेना ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा , “अभियान जारी है।”
