
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सुभाष नगर भड़पुरा, काली मंदिर रोड पर मकान खरीदने पर उपजे विवाद पर हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने बलवा करते हुए एक दूसरे पर चाकू , तलवार, डंडा से हमला कर दिया। जिसमें दस लोग घायल हो गए। टकराव के दौरान करीब चार बाइकों में भी तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को रेणु उर्फ शकुंतला पटेल 23 वर्ष निवासी भडपुरा अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपनी मामी सावित्री पटैल के यहां रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है मामी की किराना दुकान है जिसे मामी एवं मामी के बच्चे चलाते हैं। उसका रिश्ते का भाई पियूष पटेल दुकान बंद कर रहा था उसी समय सुमित पटेल पिता नरेश पटेल अपने साथी पंकज काछी के साथ दुकान पर आया और पियूष से बोला कि मकान दुकान किसने खरीदा है पियूष ने बताने से मना किया इसी बात पर सुमित पटैल अपने दोस्त के साथ मिलकर पियूष के साथ विवाद करने लगा तो उसने कहा कि हमने मकान दुकान खरीदी है तुम्हें क्या परेशानी तभी सुमित पटेल ने आसपास खड़े अपने दोस्तों को आवाज लगाकर बुलाया वह मामी सावित्री पटेल को बुलाई, सुमित पटैल व सुमित के साथी सुभाष नगर निवासी सुमित पटेल, आदित्य सिंह, राहुल पटेल, शिवचरन पटैल व अन्य 3-4 लोग हाथों में तलवार, डंडे, चाकू, बेसबाल के डंडे लिये विवाद करने लगे। इसके बाद अचानक हमला कर दिया जिससे पियूष, मामा राजकुमार, अनुज, मामी सावित्री एवं उसे चोटें आ गई। उसके मामा राजकुमार पटेल की ज्यूपिटर स्कूटर क्रमांक एमपी 20 एस एच 2365 में भी तोडफ़ोड़ की गई। वहीं सुमित पटेल पिता नरेश पटेल 22 वर्ष निवासी सुभाष नगर भड़पुरा, काली मंदिर रोड अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लकी ने उसके साथ हाथापाई की व हाथ में पहने कड़े से मारपीट की। लल्ली पटेल का भाई अनुज पटेल, आयुष पटेल, पिता, व माता सावित्री पटेल, मोहल्ले के अन्य 5-6 लोग अपने हाथों में डंडा, तलवार एवं चाकू, लेकर आ गए ।इसके बाद सभी ने उस पर एवं उसके साथी राहुल पटेल, पंकज कांछी, सुमित पटेल पर हमला कर सभी को चोट पहुंचा दी। लल्ली की मां सावित्री पटेल ने लोहे की कढ़ाई से उसके साथी शिवचरण पटैल एवं किस्सू पटैल को मारकर चोट पहुंचाई। इसके बाद मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एस वाई 3313, बाइक क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 0127 एवं एमपी 20 जेड जे 5780 में तोडफ़ोड़ की गई।
