
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत शिव नगर निवासी एक महिला को ब्याज देने का लालच देकर 6 लाख 30 हजार रूपए हड़प लिए गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी महिला के खिलाफ आमनत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक पूनम बर्मन 30 वर्ष निवासी शिव नगर ने रिपोर्ट दर्ज करयी कि करीब ढाई वर्ष से अपने मायके में माता पिता के साथ रहकर पड़ोस में रहने वाली अंजू पांडेय के यहां विगत करीब एक वर्ष से साफ-सफाई एवं खाना बनाने का काम करती आ रही है। बैंक खाता केनरा बैंक शाखा अधारताल एवं यूको बैंक शाखा अधारताल में है। करीब 5-6 माह पूर्व अंजू पांडेय के यहां काम के दौरान उसके पूछने पर उसने बताया था कि उसके माता पिता बहन एवं दादी सभी के काम का पैसा उसके खाते में जमा होता है तो अंजू ने कहा कि अपने बैंक खाते में जमा पैसे मुझे 45 माह के लिये निकलवा कर दे दो, मैं तुम्हे ब्याज सहित बढ़ा कर दे दूंगी, उसे लालच दिया तो उसने अंजू पांडेय के झांसे में आकर कुल राशि 6,30,000 रूपये अंजू पांडेय को दिये थे। जब उसने अंजू पांडेय से उसके घर में काम के दौरान अपने दिये हुये 6, 30, 000 रूपये मांगी तो अंजू पांडेय ने उसके साथ मारपीट की और पैसे देने से मना कर दिया ।
