
जबलपुर। साइबर ठगों ने बुजुर्ग व युवक के खातों से लाखों रूपए की रकम उड़ा ली। बरेला थाने में पीडि़तों ने दो एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक प्रमोद कुमार कोरी 53 वर्ष निवासी नीमखेडा ने लिखित शिकायत की कि जब उसने पास बुक में एंट्री कराई तो उसे पता चला कि उसके 2 बैंक एकाउंट स्टेट बैंक ऑफ तिलहरी से 8 बार में कुल 99 हजार 220 रूपये , एवं बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाईन के खाते से 2 लाख 85 हजार रूपये कुल 3 लाख 84 हजार 220 रूपए अज्ञात ने निकाल लिए। उसके द्वारा न किसी को आटोपी बतायी गयी और न ही कोई लिंक को क्लीक किया गया है। इसी प्रकार थाने में सचिन श्रीवास 34 वर्ष निवासी किसानी मोहल्ला वार्ड न 02 बरेला ने लिखित शिकायत की कि उसका एसबीआई बैंक एवं सैंट्रल बैंक आफ इंडिया में खाता है। यूपीआई के माध्याम से उसके एसबीआई बैंक के खाते से 36000 रूपए अर्जुन कुमार गोतम के नाम से एवं सैंटल बैंक आफ इंडिया के खाते से एक लाख रूपए मंगल सिंह के नाम से ट्रांजेक्शन किए गए है।
