
सिंगरौली। बैढ़न विकासखण्ड के ग्राम चाचर निवासी संतोष कुमार शाह ने आज कलेक्टर के जनसुनवाई में एक आवेदन पत्र दिया और आरोप लगाया कि नसबंदी के बाद भी पत्नी ने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला 12 अक्टूबर 2016 का है। आज तक महिला को क्षतिपूर्ति की सहायता राशि नही मिल पाई है।
कलेक्टर के यहां आवेदन पत्र देते हुये संतोष कुमार शाह ने बताया कि मेरी पत्नी रामरती का एलटीटी ऑपरेशन 30 जनवरी 2016 को जिला चिकित्सालय में किया गया था। ऑपरेशन के करीब 10 महीने यानी 12 अक्टूबर 2016 को चौथा बच्चा जन्मा। इसके बारे में जिला चिकित्सालय में कई बार आवेदन पत्र देकर क्षतिपूर्ति सहायता राशि दिलाये जाने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने एक भी नही सुनी। पीड़ित ने कलेक्टर के यहां शिकायत किया, कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
