एसी के नाम पर 37 हजार की ठगी, दपंत्ति पर धोखाधड़ी का प्रकरण

जबलपुर: एसी बेचने के नाम पर दपंत्ति ने 37 हजार रूपए की ठगी कर दी। अधारताल पुलिस ने रिपोर्ट पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक नवीन कुमार तिवारी 45 वर्ष निवासी तुलसी नगर सेन्ट जेबरीयल स्कूल के पीछे रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। लगभग एक वर्ष पूर्व अपने मोबाइल पर कस्टमर केयर सर्विस सेन्टर के नाम से ऐसी बेचने का विज्ञापन देखा था विज्ञापन में मोबाइल नम्बर लेख था।

उसने उक्त मोबाइल पर संपर्क किया उक्त मोबाइल धारक ने अपना नाम प्रणय राय बताते हुये उसे पुष्पक नगर अधारताल बुलाया, उसने प्रणय रॉय से बात किया जो प्रणय राय ने स्वयं को एल जी कंपनी का ऐजेन्ट होना व कस्टमर केयर सर्विस सेन्टर का मालिक होना बताया, जिससे उसने 02 टन की एल जी कंपनी की नयी ए सी खरीदने की बात किया। प्रणय राय से 37,000 रूपए में ऐसी लेने का सौदा तय हो गया।

प्रणय रॉय द्वारा अपनी पत्नी ओमिका रॉय को बुलाकर पत्नी का यू पी आई आई डी दिया, जिस पर उसने 19,000 रूपए व 2,000 रू ट्रांसफर किये। इसके बाद 4,000 रूपए ट्रांसफर किये। प्रणय रॉय द्वारा उसके घर पर एक 02 टन की एल जी कंपनी की डिब्बा बंद ए सी लाकर लगाई गई एवं कस्टमर केयर सर्विस सेन्टर के नाम से बिल दिया था। उसी दिन उसने प्रणय रॉय को नगद 12,000 रूपए दिये थे, जो यू पी आई से दिये गये।

25,000 रूपए व नगद दिये गये, 12,000 रू कुल 37,000 रूपए उसके द्वारा प्रणय रॉय को ए सी खरीदने के लिए भुगतान किये गये है। लगभग एक महीने तक ए सी ठीक काम किया, उसके बाद ए सी खराब हो गया। प्रणय राय व उनकी पत्नी ने एल जी कंपनी का ऐजेन्ट बता कर धोखाधडी कर उससे 37,000 रूपए लेकर 02 टन का नया एलजी कंपनी का ए सी देने की बात कर उसे एल जी कंपनी का पुराना ए सी दिया। धोखाधड़ी कर बाद में उसके घर से ए सी निकाल ले गया, वापस मांगने पर न ही एसी और न ही एसी के लिए दिये 37,000 रूपए वापस किये

Next Post

जूनियर डॉक्टर सुसाइड कांड: तीन सीनियर छात्रों को पुलिस ने किया तलब

Sun Jun 8 , 2025
जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से जूनियर डॉक्टर ने गुरूवार को छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस के साथ डीन द्वाना बनाई गई कमेटी ने जांच पड़ताल तेज कर दी हैं। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान लिए […]

You May Like