हॉकी के सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिवर में 40 खिलाड़ियों का हुआ चयन

बेंगलुरु, (वार्ता) हॉकी इंडिया ने गुरुवार को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में चल रहे सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 40 सदस्यीय दल तक सीमित कर दिया है।

25 अप्रैल को शुरू हुए इस शिविर में 54 संभावित खिलाड़ी शामिल थे। एक सप्ताह के आंकलन के बाद, प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म के आधार पर टीम में अब 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये चयनित 40 खिलाड़ी शिविर के अगले चरण में प्रशिक्षण जारी रखेंगे।

पिछले कोर समूह के 38 खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि दो नए खिलाड़ियों ने 15वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप और शिविर के शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “समूह को 40 तक सीमित करने का निर्णय आसान नहीं था, लेकिन यह उन उच्च मानकों को दर्शाता है जिन्हें हम हासिल करना चाहते हैं। खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रयास और फोकस दिखाया है। चुने गए खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बल्कि प्रशिक्षण में अपने रवैये से भी खुद को साबित किया है।”

Next Post

ड्रीम टीम और गढ़वाल डायमंड की बड़ी जीत, अजमल, यंग बॉयज को पूरे अंक

Fri May 2 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) द ड्रीम टीम ने पश्चिम हीरोज को दस गोलों से पीट कर डीएसए ए डिवीजन लीग में बड़ी जीत के साथ पूरे अंक अर्जित किए। आज यहां खेले गये मुकाबले में आशुतोष ने तीन गोल दाग कर हैट्रिक लगई। वहीं गौरव नेगी और सनवाल के दो- दो […]

You May Like

Play sound