कलेक्टर ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

सीहोर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जा रहा है. कलेक्टर बालागुरू के ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन को पार्किंग एवं बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त सं या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए. साथ ही नपा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए. इस अवसर पर एएसपी प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा एवं नपा अधिकारी सुधीर कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

सांसों में यादें, हाथों में पत्थर: पांढुरना में आज गोटमार का खूनी रोमांच

Fri Sep 11 , 2026
लक्ष्मीकांत ढोके पांढुरना। पांढुरना नगर में सदियों से चली आ रहीं परंपरा के अनुसार कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन अर्थात महाराष्टï्रीयन कृषकों के पोला त्यौहार के दुसरे दिन मनाये जाने वाला विश्व विख्यात गोटमार मेला कई शंकाओं को जन्म देता है। इस अद्भूत गोटमार मेले के बारे में कोई […]

You May Like