30 को सार्वजनिक अवकाश, 31 को खुलेंगे सभी सरकारी कार्यालय

जबलपुर: जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 में महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। पूर्व में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश को बदलकर अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे जबलपुर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों तथा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Next Post

नए बारदाने की कमी के चलते इस बार पुराने बोरों में होगी खरीदी

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले ही बोरों की कमी का संकट खड़ा हो गया है। नए बारदाने की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने पुराने बोरों की खरीद का […]

You May Like