जब बेटी पर भी डाली गलत नजर तो महिला ने कराया मामला दर्ज

ग्वालियर: एक शादीशुदा महिला से युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। लंबे समय तक ही आरोपी ने महिला को नौकरी नहीं दिलाई। महिला के घर उसका लगातार आना जाना था। जब इस हैवान ने महिला की बारह वर्षीय बच्ची पर भी गलत नजर रखी तो महिला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक पैंतीस वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। महिला की शादी 2007 में डबरा में हो चुकी है लेकिन पति से झगड़ा होने के कारण वह पति से अलग किराए का कमरा लेकर ग्वालियर में रह रही थी। पिछले साल महिला की मुलाकात डबरा बल्ला का डेरा निवासी दीपांशु बाथम से हुई। महिला से उसने मोबाइल नंबर ले लिया फिर महिला से उसकी बात होने लगी।

महिला अकेली अपनी बेटियों के साथ रहती थी, उसे नौकरी की तलाश थी। इसी बात का फायदा उठाकर दीपांशु ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया, लेकिन साथ में उसकी इज्जत लूटने की शर्त भी रख दी। आरोपी महिला के घर जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन लंबे समय तक महिला को नौकरी नहीं दिलाई, केवल नौकरी दिलाने का आश्वासन देता रहा।

आरोपित दीपांशु बाथम महिला के घर आया और रात को वहीं रुक गया। रात को जब महिला सो रही थी, तब दीपांशु ने महिला की छोटी बारह वर्षीय बेटी के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। बेटी जाग गई और जोर से रोने लगी।बेटी के रोने की आवाज सुनकर महिला उठी और उसने दीपांशु की हरकत का विरोध किया। लेकिन महिला के साथ शारीरिक संबंध रखने वाला दीपांशु, अब महिला की बेटी के साथ भी संबंध बनाना चाहता था और जबरदस्ती कर रहा था।

महिला ने विरोध किया, लेकिन दीपांशु महिला को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। इस घटना के बाद महिला ने दीपांशु बाथम से दूरी बना ली, लेकिन दीपांशु लगातार महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा और आखिर में महिला ने परेशान होकर झांसी रोड थाने में जाकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज की। महिला की शिकायत के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने छेड़छाड़, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Next Post

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर से पार्टी सांसदों ने की पद छोड़ने की अपील

Tue May 12 , 2026
लंदन 12 मई (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मंत्रिपरिषद के कई वरिष्ठ सदस्यों , जिनमें गृह मंत्री शबाना महमूद और विदेश मंत्री यवेट कूपर शामिल हैं, ने उनके इस्तीफे के समय पर विचार करने को कहा है। यह मांग तब उठी जब लेबर पार्टी के 80 से ज़्यादा […]

You May Like