रीवा:कई दिनो बाद रिमझिम बारिश शुरू हई है. लिहाजा उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. अन्य जिलो के अपेक्षा रीवा में भी कम बारिश हुई है, पड़ोसी जिले मऊगंज में सबसे ज्यादा वर्षा अब तक हुई है.जिले की कई तहसील ऐसी है जहा कम वर्षा हुई है. पिछले एक सप्ताह से बारिश नही हो रही थी. तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी बनी हुई थी. शनिवार की सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई और रूक-रूक कर बूंदाबांदी देर रात तक होती रही.
परिणाम स्वरूप तापमान में गिरावट आने के साथ उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है. दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से खिसक कर 28 डिग्री पहुंच गया है. वही रात का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री आक गया है. मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के अंदर तेज गरज के साथ भारी बारिश होगी. 1044 मि.मी औसत वर्षा चाहिये. हालाकि अभी तक सामान्य औसत वर्षा का आकड़ा पूरा नही हुआ है. धान की फसल लहलहाने लगी है और पानी की बेहद आवश्यकता है.
मऊगंज जिले में अब तक 1273.2 मिली मीटर वर्षा
मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1273.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1136.4 मिली मीटर, हनुमना में 1406.4 मिली मीटर तथा नईगढ़ी में 1276.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 710.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 14.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 9 मिली मीटर, हनुमना में 12 मिली मीटर तथा नईगढ़ी में 22 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिली मीटर है.
