इंदौर: नगर निगम ने आज उज्जैन रोड स्थित नरवल इंडस्टि्रयल एरिया में पौधारोपण किया। इस दौरान 51 सौ पौधे लगाए गए.आज नगर निगम ने शहर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नरवल इंडस्ट्रीयल एरिया में 5100 पौधों का रोपण किया. नगर निगम द्वारा इस साल शहर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. उसी कड़ी में आज 51 सौ पौधे लगाए गए है. उक्त पौधारोपण के अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि आप पेड़ों की रक्षा करते हैं तो समझ लिजिए आप देवता है. साथ यह भी कहा कि यदि काटते हैं तो आप दैत्य हैं। इसलिए यदि देवता बनना है तो पेड़ों की सेवा करें.
आज औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति बंधुओं के सहयोग से 51 हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और इसी कड़ी में आज 5 हजार 1 सौ वृक्ष लगाए जा रहे हैं. शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन एरिया का अतिक्रमण भी हटाया जाएगा. औद्योगिक क्षेत्र में सघन वन होना जरूरी है क्योंकि यहां पर प्रदूषण भी ज्यादा होता है. हम 10 से 12 फीट के पौधों का रोपण कर रहे हैं, जिनका रखरखाव कम करना पड़ता है और जल्दी वृक्ष बन जाते हैं. वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, जनकार्य समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, पार्षद संध्या जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य पाण्डे, दीपक जैन टीनू , रॉयल अकादमी और सिलिकॉन अकादमी के विद्यार्थी के अलावा बड़ी संख्या में आम लोगों ने पौधारोपण किया।
ड्रिप इरिगेशन से देंगे पौधों को पानी
उद्योगपति सुरेश शर्मा ने कहा कि वह यहां पर लगाए गए पौधों की सिचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था करेंगे.
