तेंदुआ वन विभाग की कैद में, ग्रामीणों को मिली राहत

इटारसी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों, पॉवरग्रिड, पथरोटा सहित आसपास के गांवों के लिए आज सुबह एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। पिछले लगभग दो माह से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर, पावरग्रिड और पथरौटा के रिहायशी इलाकों में लगातार अपनी मौजूदगी से दहशत मचा रहे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आखिरकार सफलतापूर्वक पिंजरा लगाकर पकड़ लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से स्थानीय ग्रामीणों और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा तेंदुए की मौजूदगी की सूचना लगातार मिल रही थी। यह

तेंदुआ ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और उससे सटे पथरौटा के रिहायशी इलाके के साथ-साथ पावरग्रिड के क्षेत्र में भी नजर आ रहा था। तेंदुए की इस निरंतर मौजूदगी के कारण पथरौटा, पांडरी सहित आसपास के गांवों में लोगों ने शाम होते ही घरों से निकलना कम कर दिया था। स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष डर का माहौल था। ग्रामीणों और कर्मचारियों की लगातार मिल रही शिकायतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के उस संभावित क्षेत्र में एक विशेष पिंजरा लगाया जहां तेंदुए की मूवमेंट तथा उसकी आवाजाही सबसे अधिक थी।

Next Post

सरपंच पति को चाकू से गोदा नाली नहीं बनवाने पर उपजा विवाद 

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम कंदराखेड़ा परियट में नाली नहीं बनवाने पर उपजे विवाद पर बदमाशों ने सरपंच पति को चाकू से गोद दिया। पुलिस ने बताया कि इंद्रकुमार पटेल 50 वर्ष निवासी ग्राम कंदराखेड़ा पुरानी बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला पंचायत सदस्य है, उसकी पत्नी ज्योति […]

You May Like