नर्मदा तटों पर तैयारियों का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण  

जबलपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माँ नर्मदा के पावन तटों पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल मिले, इसके लिए सुबह सुबह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं गौरीघाट पहुँचकर तैयारियों का सघन निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान घाटों पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने अधिकारियों को बताया कि कचरा संग्रहण के लिए डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान निगमायुक्त के साथ अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही, जिसमें उपायुक्त संभव अयाची और स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव, सीएसआई वैभव तिवारी शामिल रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव मप्र रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस में होंगे शामिल प्रदेश की स्पेसटेक नीति होगी लांच

Wed Jan 14 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 15 जनवरी को भोपाल में ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026’ में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए मध्यप्रदेश के रणनीतिक रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। यह कांफ्रेंस एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत की थीम पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई […]

You May Like