इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भागर्व ने शहरवासियों से हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने की अपील की है. साथ ही एक दिन नो कार डे और कार पूलिंग करने की बात कही है. महापौर स्वयं भी इस नियम का पालन करेंगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान परिस्थितियों और भविष्य की चिंता करते हुए देश की जनता से ईवी के प्रयोग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग और डीजल पेट्रोल की कम खपत का आह्वान किया है.
हमें खुशी है इस बात की कि इंदौर जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने ने एक दौर कहा है, एक बार फिर इस बात को सिद्ध करता है कि पिछले तीन सालों से लगातार ये शहर पूरे देश को नो कार डे के माध्यम से इसी तरह का संदेश देता आया है. प्रधानमंत्री की इस अपील पर मैं इंदौरवासियों से आग्रह करता हूँ कि हम सब यथा संभव कार पूलिंग करें, हफ्ते में कम से कम एक दिन नो कार डे मनाएं. संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी अधिक से अधिक प्रयोग करें. मैं भी हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करूँगा और प्रयास करके नो कार जे को भी हफ्ते में एक दिन फॉलो करूँगा.
