सरपंच पति को चाकू से गोदा नाली नहीं बनवाने पर उपजा विवाद 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम कंदराखेड़ा परियट में नाली नहीं बनवाने पर उपजे विवाद पर बदमाशों ने सरपंच पति को चाकू से गोद दिया।

पुलिस ने बताया कि इंद्रकुमार पटेल 50 वर्ष निवासी ग्राम कंदराखेड़ा पुरानी बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला पंचायत सदस्य है, उसकी पत्नी ज्योति पटेल ग्राम पंचायत कंदराखेड़ा की सरपंच है। कंदराखेड़ा में बन रही सड़क निर्माण के कारण नल की पाईप लाईन टूट गयी थी, कंदराखेड़ा अवस्थी डेयरी के पास राकेश बर्मन के घर के सामने खड़े होकर पाईप लाईन सुधरवा रहा था, तभी गांव का सौरभ पटेल अपने दोस्त हर्ष यादव एवं बबलू के साथ मोटर सायकल से आये, सौरभ उससे कहने लगा कि घर के पीछे की नाली क्यों नहीं बनवा रहे हो, उसने कहा नाली बनने का काम स्वीकृत हो चुका है जैसे ही पंचायत में बजट आयेगा नाली बनने का काम शुरू हो जायेगा, उसी बात पर सौरभ, हर्ष यादव एवं बबलू तीनों उसकी पत्नी का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर सौरभ ने चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहुॅचा दी, तीनों मोटर सायकल में बैठकर परियट तरफ भाग गये।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी 

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर‌। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत दिघौरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सौरभ गौड़ 18 वर्ष निवासी ग्राम दिघौरा ने सूचना दी कि बीती रात लगभग 9 बजे खाना खाकर परिवार सहित सो गये थे, वह मकान के अंदर वाले कमरे में सो रहा था। […]

You May Like

मनोरंजन