चलती बाइक पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला, हेलमेट ने बचाई जान

इंदौर. नवलखा क्षेत्र के प्रकाश नगर में उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया. सामान्य दिनों की तरह सड़क पर आवाजाही चल रही थी, तभी एक बाइक सवार जैसे ही पेड़ के नीचे से गुजरा, पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर उसके ऊपर गिर गया. हादसे में युवक बाइक सहित पेड़ के नीचे दब गया. घटना देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टहनियों के बीच से बाहर निकाला. घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से सिर पर गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई.

Next Post

किराएदार सत्यापन के नाम पर रिश्वत का वीडियो वायरल, होमगार्ड सैनिक पर गिरी गाज

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में किराएदार सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में संबंधित होमगार्ड सैनिक को थाने से हटाकर विभाग को वापस भेज दिया है, जबकि […]

You May Like