माॅस्को, 06 जुलाई ( वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को जीवित या मृत किसी भी यूक्रेनी लोगों की परवाह नहीं है। वह यूक्रेन के सैनिकों के शव निकालने के लिए कॉन्स्टेंटिनोव्का पर हमले रोकने से इनकार करने पर टिप्पणी कर रही थीं।
रूसी सेना के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि रूसी सेना ने कॉन्स्टेंटिनोव्का को पूरी तरह से आज़ाद करा लिया है। श्री पुतिन ने इस जीत को पूरे डीपीआर को आज़ाद कराने के लिए अहम बताया है और कहा है कि इससे स्लाव्यान्स्क और क्रामाटोर्स्क का रास्ता खुलता है। रूसी सेना कमान ने शनिवार को छह घंटे के लिए एक सीमित इलाके में युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था ताकि मृतक यूक्रेनी सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे जा सकें लेकिन यूक्रेन ने इसे ठुकरा दिया।

