विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर गिरकर 625.9 अरब डॉलर पर

मुंबई 19 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी गिरावट होने से 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर लुढ़ककर 625.9 अरब डॉलर रह गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.7 अरब डॉलर कम होकर 634.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.5 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 536.01 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 79.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 67.9 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 3.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 17.8 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर कम होकर 4.2 अरब डॉलर पर आ गया।

Next Post

एफआईआई के रुख और तिमाही नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर

Sun Jan 19 , 2025
मुंबई 19 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत लुढ़के घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख और कंपनियां […]

You May Like