जेसिका पेगुला ने कोको गॉफ को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के पहले दौर में हराया

रियाद 03 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने डिफेंडिंग चैंपियन हमवतन कोको गॉफ को हराकर डब्लयूटीए फाइनल्स में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। रविवार रात दो घंटे 12 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में पेगुला ने गॉफ पर 6-3, 6-7(4), 6-2 से शानदार जीत दर्ज की। यह ऑल-अमेरिकन मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों को इंडोर लाइट्स में खेलने में परेशानी हो रही थी और लगातार पांच बार सर्विस ब्रेक हुए। आखिरकार पेगुला ने पहले खुद को संभाला, 4-2 से बढ़त बनाई और फिर गॉफ की सर्विस की परेशानियों का फायदा उठाया। दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी गॉफ की पांचवीं डबल फॉल्ट ने पेगुला को आधे घंटे से कुछ अधिक समय में पहला सेट दिला दिया।
गॉफ ने दूसरे सेट में जल्दी ही वापसी करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। लेकिन सर्विस में उनकी इनकंसिस्टेंसी उन्हें परेशान करती रही। सेट के लिए सर्विस करते समय दो बार आगे होने के बावजूद, उन्होंने लगातार तीन डबल फॉल्ट करके पेगुला को वापसी का मौका दे दिया। 21 साल की गॉफ ने आखिरकार टाईब्रेक 7-4 से जीत लिया।
आखिरी सेट में पेगुला ने फिर से नियंत्रण हासिल करते हुए 4-2 से बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैच में गॉफ की 17वीं डबल फॉल्ट ने उनकी हार पक्की कर दी, क्योंकि पेगुला ने एक बार फिर ब्रेक किया और शानदार तरीके से मैच जीत लिया।

Next Post

टीम को भरोसा था कि हम यह विश्व कप जीत सकते हैं: हरमनप्रीत कौर

Mon Nov 3 , 2025
नवीं मुम्बई 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम को अपने ऊपर भरोसा था कि वे यह विश्वकप जीत सकते है। दक्षिण अफ्रीका को रविवार रात फाइनल मुकाबले में हराकर महिला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत मुस्कुराते हुए ट्रॉफी […]

You May Like