
कुक्षी।नगर के अंतिम छोर सिंघाना रोड पर वाहन दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं दो गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार ढूकनी ग्राम के 3 युवा मोटर साईकल से अपने घर की और लौट रहे थे कुक्षी के एक निजी स्कूल के सामने मनावर रोड पर इनकी मोटर साईकल टेक्टर के पीछे टकरा गयी जिससे तीनो गभीर रूप से घायल हो गए उन्हें एम्बुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुक्षी लाया गया जिसमे नवल पिता पदम निवासी ढूकनी (उम्र 19 वर्ष) की मौत हो गयी। अन्य दो गंभीर रूप से घायल करण पिता सोहन निवासी ढूकनी (उम्र 20 वर्ष ), एवं राम पिता दिनेश निवासी ढूकनी (उम्र 19 वर्ष )को उपचार के लिए बड़वानी भेजा गया है।
