
नवभारत न्यूज
खंडवा । शहर के सिविल लाइन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक महिला रिक्शा चालक वीवीआईपी बन गई। उनके ई-रिक्शा में कैबिनेट मंत्री विजय शाह और कलेक्टर ऋषव गुप्ता जैसी डिग्निटी वाली सवारियां बैठीं। मंत्री ने खुद के कुर्ते की जेब में हाथ डाला और रिक्शे का किराया अपने साथ,कलेक्टर का भी दिया। ऐसे वक्त में महिला रिक्शा चालक का माथा गर्व से ऊंचा हो गया। महिला की आंखें नम हो गईं।
विजय शाह ने कहा, सबको समानता का अधिकार मिलना चाहिए। यही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच है। देश बदल रहा है। करीब 14 महिलाओं को ई-रिक्शा की जिला पंचायत ने ट्रेनिंग देकर ऋण भी उपलब्ध कराया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोर भवन में आयोजित महिला सम्मान नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ। मंत्री विजय शाह ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने ई रिक्शा की चाबी सौंपी।
सबको सामानता का अधिकार
जिला पंचायत के माध्यम से ई रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग प्राप्त 14 महिलाओं को ई रिक्शा की चाबी दी गई। ई रिक्शा चालक महिला पिंकी भगोरे के पहले ग्राहक मंत्री विजय शाह, कलेक्टर ऋषव गुप्ता खुद बने। ई रिक्शा की सवारी की। सवारी ही नहीं मंत्री विजय शाह ने ई रिक्शा महिला ड्राइवर को बाकायदा किराया भी चुकाया। ई-रिक्शा संचालित करने वाली इन महिलाओं को मंत्री विजय शाह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान समानता एवं अधिकार मिले। इस हेतु केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं के माध्यम से कार्य कर उन्हें सक्षम बना रही है।
यह थी अच्छी पहल
मंत्री श्री शाह ने कहा कि जिला पंचायत के सीईओ नागार्जुन गौड़ा द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए ई-रिक्शा चलाने में सहयोग प्रदान किया गया है,जिसके माध्यम से महिलाएं स्वयं ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेगीं। यह एक अच्छी उपलब्धि है।
सुनील जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत द्वारा किशोर भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी वर्चुअल जुड़े एवं महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
महिला जनप्रतिनिधि भी पहुंचीं
कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह के साथ खंडवा महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल,छाया मोरै,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता एसपी मनोज कुमार राय जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोंडा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
