टोरंटो 18 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप में घाना की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। बुधवार रात खेले गये मुकाबले के दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में कालेब यिरेंकी ने ब्रैंडन थॉमस-असांटे के क्रॉस पर किये गये गोल की बदौलत घना ने विश्वकप में विजयी शुरुआत की। मैच में दोनों ही टीमों को गोल करने के बहुत कम मौके मिले। आखिर में, थॉमस-असांटे बाईं ओर से आगे बढ़े और गोल के सामने से बॉल को क्रॉस किया। यिरेंकी ने उस पर गोल कर दिया, जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी खुशी से मैदान पर दौड़ पड़े।
घाना ने मिडफील्डर थॉमस पार्टी के बिना मैच खेला, जिन्हें इंग्लैंड में चल रहे मुकदमे के कारण कनाडा में प्रवेश नहीं मिला।
आखिरी समय में हुए इस गोल के कारण पनामा को वर्ल्ड कप में अपना पहला अंक नहीं मिल सका।
पहले हाफ दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर के बीच गोल रहित रहा। कुछ जोरदार टक्करों के बाद गोलकीपर हाफ़टाइम पर गेम से बाहर हो गए। उनकी जगह बेंजामिन असारे ने ली। इस नतीजे से घाना ग्रुप एल में इंग्लैंड के साथ टॉप पर है, जिसने दिन में पहले क्रोएशिया को 4-2 से हराया था।
