इंदौर:नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई की गई. इस दौरान पेंशन समय पर जारी नहीं करने पर स्थापना प्रभारी अधीक्षक निंलबित किया गया. जनसुनवाई में 65 आवेदन प्राप्त हुए,जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग में कार्यरत रहे उमेश मंगेश ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को मैं सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी आज दिनांक तक पेंशन जारी नहीं की गई, जिससे मुझे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इस पर आयुक्त ने उक्त स्थिति के संबंध में विभाग स्तर से जानकारी प्राप्त की. प्रथम दृष्टया विद्युत विभाग अंतर्गत कार्यरत स्थाई कर्मचारी नितिन देशमुख प्रभारी अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी उमेश मंगेश का पेंशन संबंधी प्रकरण विलंबता से प्रस्तुत किये जाने संबंधी जानकारी मिली. इस पर आयुक्त ने कार्य के प्रति लारवाही करने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणो में त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर स्थाई कर्मचारी नितिन देशमुख को तत्काल निलंबित कर, विभागीय जांच के निर्देश दिये.
उधर,सुदामा नगर से वृद्ध महिला किंतु घुटनों में दर्द के कारण सीढियां चढ़ने में असमर्थ थीं. आयुक्त ने स्वयं आवेदनकर्ता वृद्ध महिला के पास कक्ष से बाहर आए और उसकी समस्या सुनी व समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिये गये. साथ ही आयुक्त कार्यालय की दोनों सीढ़ियों पर रैम्प नहीं होने पर तत्काल रैम्प बनाने के निर्देश दिये.
