क्रिकेट की पिच को लेकर विवाद: पहले पीटा, फिर मारी गोली

ग्वालियर: क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. पहले युवक के साथ मारपीट की गई. फिर को गोली मार दी. गोली लगने से 24 साल का अरेंद्र गौर नाम का युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामदास घाटी स्थित हॉकर्स जोन के पास हुई.

बताया गया है कि मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए अरेंद्र अपने दोस्तों के साथ गया था. वहां पहले से कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. इन्होंने उनसे थोड़ी जगह छोड़ने को कहा, उसी समय क्रिकेट की पिच को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान कुछ युवकों ने सोलर कंपनी में काम करने वाले युवक अरेंद्र सिंह गौड़ पर जानलेवा हमला करते हुए पहले तो जमकर पीटा, उसके बाद कट्टे से फायरिंग कर दी.

गोली युवक के पेट में लगी है. अरेंद्र घायल होकर गिर पड़ा. उसकी हालत बिगड़ने लगी.. तब उसके परिजनों को खबर मिली. वो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घायल युवक ने अपने बयान में आशु करोसिया और उसके साथियों पर मारपीट कर कट्टे से गोली मारने का आरोप लगाया है.

Next Post

चाचा ने भतीजे पर हमला कर फोड़ा सिर

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर‌: रांझी थाना अंतर्गत दर्शन चौराहा में चाचा ने भतीजे पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।पुलिस ने बताया कि विक्की रजक 34 वर्ष निवासी नर्मदा नर्सरी स्कूल के पीछे दर्शन चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हलवाई का काम करता है. उसके चाचा राजेश रजक अपने घर में […]

You May Like