उप जेल में बंदियों को वितरित किए गए कंबल,बंदियों ने किया श्रमदान

मुलताई। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए उप जेल प्रशासन ने मंगलवार को बंदियों को कंबल वितरित किए।वहीं स्वच्छता अभियान के तहत बंदियों ने श्रमदान कर जेल परिसर में जमा कचरा भी उठाया।

उप जेल अधीक्षक दिनेश दांगी ने बताया कि ठंड को देखते हुए नर्मदापुरम से 70 कंबल मंगवाए गए थे। उन्होंने कहा यदि कोई समाजसेवी संस्था कंबल या अन्य सामग्री दान हेतु आगे आते है तो जेल प्रशासन उसका स्वागत करेगा।

श्री दांगी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते सप्ताह में दो बार बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है एवं शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों के खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कंबल वितरण के अवसर पर उप जेल अधीक्षक दिनेश दांगी, जेल प्रहरी संदीप शर्मा, दीपक सहित अन्य जेल कर्मी मौजूद थे। उप जेल में फिलहाल 109 बंदी निरुद्ध हैं, बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए जल्द ही जेल परिसर में विधायक चंद्र शेखर देशमुख द्वारा प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है,जिससे बंदियों की मुलाक़ात प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित और सुगम होगी।

Next Post

सिविल जज 2022 परिणाम: 121 एसटी आरक्षित पदों पर शून्य चयन से न्याय के सिद्धांत की अवहेलना हुई: विक्रांत

Wed Nov 19 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश सिविल जज–2022 परीक्षा के अंतिम परिणामों ने पूरे आदिवासी समुदाय में गहरा सदमा और तीव्र आक्रोश पैदा कर दिया है। कुल 191 रिक्त पदों में से 121 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित थे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इन 121 आरक्षित पदों पर […]

You May Like