गौशाला संचालिका सहित कर्मचारियों को हटाने की मांग

जबलपुर: पनागर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खजरी स्थित नर्मदा गौशाला एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आदिवासी उत्थान महासंघ सहित स्थानीय नागरिकों ने गौशाला की संचालिका प्रीति पटेल, राहुल पटेल एवं कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार गौशाला प्रबंधन द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में गुर्दा निवासी सुनील कोरी दलित समाज के युवकों के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट की गई, जिसके बाद संबंधित थाने में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपे जाने से इसकी गंभीरता स्पष्ट होती है।
11 अप्रैल की रात गौशाला में बुलाकर पीटा
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि 11 अप्रैल की रात उन्हें गौशाला में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं पुलिस पर भी पीड़ितों ने लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगाए हैं, जिस पर उन्होंने कहा है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और मामले में सिर्फ हल्की धाराएं लगाई हैं।
क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से संचालिका और कर्मचारियों को तत्काल हटाने, गौशाला का संचालन ग्राम पंचायत को सौंपने, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Next Post

हरिद्वार में बोरवेल खुदाई के दौरान हादसा, बुजुर्ग की मौत

Sat Apr 25 , 2026
हरिद्वार, (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बोरवेल की खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति की गड्ढे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

You May Like