
ब्यावरा। नगर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने काफी उत्साह के साथ रक्तदान किया.
एचडीएफसी बैंक प्रबंधन एवं भारत एकता ग्रुप के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. रक्तदान करने वालों में बैंक कर्मचारी, भारत एकता ग्रुप के सदस्यों, युवाओं सहित रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में ओम बैरागी,बंसत श्रीवास्तव, सोनू धनगर, राहुल दांगी,कमलेश वैष्णव, शानू नाहर, ब्लड कलेक्शन टीम राजगढ़ से राजकुमार भिलाला,होकम गुर्जर, नरेंद्र वैष्णव का विशेष सहयोग रहा.
