यूसीए कप 2026: सुपर ओवर में जीता नागपुर

परासिया । यूनिक क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय टी 20-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन पहला मैच व्हीटीसीए नागपुर विरुध्द मुंबई रेल्वे के मध्य खेला गया l

जिसमें नागपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया l मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में रिकार्ड 255 रन 2 विकेट खोकर बनाये l जिसमें विवेक नायडू ने 70 बाल में नाबाद 147 रन बनाए जिसमें 12 चौके ओर 12 छक्के लगाये, किरण महाले ने 32 बाल में 48 रन जिसमें 2 छक्के ओर 5 चौके लगाये ओर प्रबोधन ने 18 बाल में 44 रन जिसमें 2 चौके 4 छक्के लगाये l नागपुर की टीम ने भी 20 ओवर में 255 में आल आउट हो गई ओर यह मैच सुपर ओवर मे चला गया l सुपर ओवर में नागपुर की टीम ने 2 विकेट पर 12 रन बनाये ओर मुंबई की टीम 11 रन 1 विकेट खोकर बना पाई इस मैच को नागपुर ने जीत लिया और इस प्रतियोगिता की तीसरी सेमीफाइनल की टीम बनी l जिसमें कुनाल नागर ने 21 बाल में 58 रन बनाये जिसमें 5 चौके ओर 5 छक्के लगाये ओर इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने l

दूसरा मैच शाइनिंग स्टार आगरा विरुध्द राहुल स्टेट चंडीगढ़ के मध्य खेला गया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया ओर उन्होने निर्धारित 16 ओवर में 145 रन 9 विकेट खोकर बनायेl इस पारी में तनिष्क ने 22 बाल में 33 रन बनाए जिसमें 4 चौके एवं 1 छक्का लगाया ओर प्रखर तिवारी ने 15 बाल में 34 रन बनाए जिसमें 4 छक्के लगाये l वरुण शिंदे ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए l दूसरी पारी में आगरा की टीम मात्र 14.1 ओवर में 105 रन बनाकर आल आउट हो गई l इस मैच को चंडीगढ ने 40 रन से जीत लिया l जिसमें विवेक ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए अब्दुल कादिर, आर्यन ओर प्रखर ने 2-2 विकेट लिए l मैंन ऑफ द मैच चंडीगढ़ के प्रखर तिवारी रहे जिन्होंने 15 बाल में 34 रन बनाये ओर 2 ओवर में 9 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए l 08 जनवरी को आखिरी क्वॉर्टर फ़ाइनल मैच जम्मू-कश्मीर विरुध्द राहुल स्टेट चंडीगढ़ के मध्य खेला जायेगा l

Next Post

चौरागढ़ धाम के प्रधान पुजारी गरीब दास महाराज का परलोक गमन

Wed Jan 7 , 2026
परासिया। पचमढ़ी चौरागढ़ धाम के प्रधान पुजारी श्री श्री 1008 गरीब दास महाराज का बुधवार को दुःखद निधन हो गया। उनके परलोक सिधार जाने से चौरागढ़ धाम सहित समस्त क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। कोयलांचल से उनका काफी लगाव था। महाराज के निधन की सूचना मिलते ही कोयलांचल […]

You May Like