एआई से जुड़ेगा मप्र, दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे: सीएम डॉ यादव

भोपाल:सीएम डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट गूगल पैवेलियन में चर्चा के बाद समिट में भ्रमण के दौरान मीडिया से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि एआई से जुड़कर राज्य विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वे स्वयं अपने अधिकारियों के साथ इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि एआई तकनीक का उपयोग प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग और प्रशासन में किस प्रकार किया जा सकता है।उन्होंने कहा, यह एआई से जुड़ने और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने का एक अद्भुत अवसर है। हम यह देखने आए हैं कि यह तकनीक हमारे राज्य के लिए किस प्रकार लाभकारी हो सकती है और किस तरह हम विश्व स्तर पर साझेदार बनकर प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उनका कहना था कि यदि एआई का प्रभावी उपयोग किया जाए तो इससे शासन-प्रशासन अधिक पारदर्शी और कुशल बनेगा, साथ ही युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।डॉ यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश तकनीकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हुए देश और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

Next Post

ताज एक्सप्रेस अब फिर से नई दिल्ली से लेकर ग्वालियर, झांसी के बीच दौड़ेगी

Fri Feb 20 , 2026
ग्वालियर: रेलवे के नये आदेश के बाद नयी दिल्ली से वीरांगना लक्षमीबाई स्टेशन झांसी तक ताज एक्सप्रेस को पुनः शुरू कर दिया गया है। ताज एक्सप्रेस नयी दिल्ली से 6.55 बजे से चलकर झांसी जक्शन 1.55 बजे पहुंचती है। ट्रेन में एसी चेयर कार, सेकेण्ड सीटिंग कोच होते है जो […]

You May Like