ताज एक्सप्रेस अब फिर से नई दिल्ली से लेकर ग्वालियर, झांसी के बीच दौड़ेगी

ग्वालियर: रेलवे के नये आदेश के बाद नयी दिल्ली से वीरांगना लक्षमीबाई स्टेशन झांसी तक ताज एक्सप्रेस को पुनः शुरू कर दिया गया है। ताज एक्सप्रेस नयी दिल्ली से 6.55 बजे से चलकर झांसी जक्शन 1.55 बजे पहुंचती है। ट्रेन में एसी चेयर कार, सेकेण्ड सीटिंग कोच होते है जो ग्वालियर से आगरा के यात्रियों की पसंद है।नई दिल्ली–झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। खासतौर पर ग्वालियर से झांसी तक रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी मानी जाती है।

पिछले करीब दो महीनों से यह ट्रेन नई दिल्ली से ग्वालियर तक ही आकर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगभग साढ़े चार घंटे खड़ी रहती थी। अब ट्रेन अपने तय समय और पूरे रूट पर चलेगी, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर तीन भी खाली रहेगा और अन्य ट्रेनों को जगह मिल सकेगी। हालांकि कई ट्रेनें सामान्य संचालन में लौट आई हैं, लेकिन बरौनी मेल को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे भी नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को और राहत मिलेगी।

Next Post

माधौगढ़ बना अवैध शराब का गढ़: गुलेल से हमले में घायल हुए आबकारी उपनिरीक्षक

Fri Feb 20 , 2026
अशोकनगर: जिले का माधौगढ़ गांव इन दिनों अवैध शराब निर्माण के कारण सुर्खियों में है। लगातार हो रही कार्रवाइयों के बावजूद यहां नदी किनारे अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। करीला मेले से पहले सघन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने गांव में दबिश […]

You May Like