पत्नी को छुपाने के शक में युवक पर हमला

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नरगवां में पत्नी को छुपाने के शक मेें पति ने एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक बराती कोल 45 वर्ष निवासी ग्राम नरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 8 बजे वह बीड़ी लेने दुकान जा रहा था गांव की खेरमाई मंदिर के पास दस्सी कोल अपनी पत्नी को ढूढ़ रहा था.

उसके पास आकर बोला कि मेरी पत्नी को तुमने छुपाया है, उसने कहा कि मैने नहीं छुपाया इसी बात को लेकर दस्सी उसके साथ विवाद करने लगा, मना करने पर दस्सी कोल ने डंडा से हमलाकर हाथ, कंधे, गर्दन, पीठ व कमर में चोट पहॅुचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

कलयुगी पुत्र ने मां को धमकाया, पिता को पीटा

Sun Oct 26 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत तिवारीखेड़ा में कलयुगी पुत्र ने मां को धमकाने के साथ पिता के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि राजेश बर्मन 50 वर्ष निवासी तिवारीखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 11 बजे वह खाना खाकर बिस्तर पर बैठा था. उसका बेटा शुभम […]

You May Like