जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत तिवारीखेड़ा में कलयुगी पुत्र ने मां को धमकाने के साथ पिता के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि राजेश बर्मन 50 वर्ष निवासी तिवारीखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 11 बजे वह खाना खाकर बिस्तर पर बैठा था.
उसका बेटा शुभम बर्मन शराब के नशे में आया, उसकी मां हीराबाई बर्मन ने शुभम को खाना खाने दी तो लडक़े शुभम ने खाना फैंक दिया और अभद्रता कर धमकाने लगा, उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर ईंट से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी और भाग गया।
