ओमती पुलिस ने पकड़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस जांच करने आ रही शहर
जबलपुर: उत्तर प्रदेश से गायब युवक यवती जबलपुर में मिले है। ओमती पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। मामले की सूचना मुजफ्फरपुर पुलिस को दे दी गई और वह जबलपुर के लिए रवाना हो गई। मामला मुजफ्फरपुर में दर्ज एक अपराध से जुड़ा हुआ है।जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती यूपी से गायब हुए और जबलपुर आ गए।
जिनके मुजफ्फरपुर में दर्ज अपराध से जुड़े मामले होने की जानकारी ओमती पुलिस को यूपी पुलिस ने दी और उनकी लोकेशन बताई तो पुलिस सक्रिय हुई जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। युवती को नारी निकेतन भेजा गया जबकि युवक और उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने थाने में सुरक्षित रखा है, साथ ही मामले की सूचना मुजफ्फर पुलिस को दे दी है।
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि मुजफ्फरपुर पुलिस ने सूचना दी कि युवक और युवती गायब है उनके यहां एक अपराध दर्ज है दोनों जबलपुर पहुंचे है। पुलिस ने युवक और उसके एक साथी समेत युवती को पकड़ा। युवती को नारी निकेतन भेजा गया है जबकि युवक थाने में है। आगे की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस करने जबलपुर आ रही है जिसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा। सूत्रों के मुताबिक युवक एवं युवती प्रेम विवाह करने की तैयारी में था। युवती के परिजनों ने मुजफ्फरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
