सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई.
कलेक्टर ने विगत बैठकों में नगरीय निकायों के सीएमओ को अपने निकायों की डीपीआर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मुख्यालय सहित कई नगरीय निकायों के सीएमओ ने यह डीपीआर रिपोर्ट प्रस्तुत नही की. कलेक्टर ने डीपीआर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वाले सभी सीएमओ को जमकर फटकार लगाई और उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजने की चेतावनी दी. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के कार्यालयों का वातावरण इस प्रकार व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाएं कि उस कार्यालयों में आने वाले बुजुर्गो को असहजता और परेशानी का सामना न करना पड़े. कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों को नलजल योजनाओं में जिन जल उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक जल लिया जा रहा है उन्हें उस जल की अतिरिक्त राशि बिल में जोड़कर देने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा किसिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपनी ड्यूटी समय पूर्व पहुंचकर पूरी मुस्तैदी से करें.
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. इसके लिए ग्रामीण स्तर पर आवश्यकता का आंकलन कर योजना बनाई जाए. उन्होंने वन खंडों के व्यवस्थापन, वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन और भू अर्जन की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व एवं वन अधिकारियों को वन व्यवस्थापन एवं संपरिवर्तन की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिए.जिन हितग्राहियों को पीएम आवास योजना की किश्त का भुगतान हो चुका है और वे इसके बाद भी मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे हैं, तो उन हितग्राहियों से आवास योजना की राशि वसूलने की कार्रवाई की जाए. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की समीक्षा कटीआई के तहत प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करें .
