अफ़ग़ान तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचे। यह अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के किसी शीर्ष सदस्य की पहली भारत यात्रा है। वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सरकार अफ़ग़ान तालिबान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करने के लिए उत्सुक है। अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री, मावलवी आमिर खान मुत्ताकी का नयी दिल्ली आगमन पर हार्दिक स्वागत है। हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।”
अफ़ग़ानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के विदेश मंत्रालय के जनसंपर्क प्रमुख ज़िया अहमद तकल ने कहा कि मुत्ताकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और विभिन्न राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों के साथ-साथ अफ़ग़ानिस्तान के क्षेत्रीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा करेंगे।
श्री मुत्ताकी मॉस्को से भारत आ रहे हैं, जहां उन्होंने भारत, चीन, पाकिस्तान, ईरान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के अधिकारियों के साथ मॉस्को फ़ॉर्मेट वार्ता में भाग लिया। मॉस्को फ़ॉर्मेट परामर्श क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, मादक पदार्थों की तस्करी और अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय स्थिति पर केंद्रित है।
भारत ने अगस्त 2021 में काबुल पर कब्ज़ा करने वाले अफ़ग़ान तालिबान शासन के साथ मानवीय सहायता और व्यापारिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है।
इस यात्रा के दौरान, इस्लामिक अमीरात की मान्यता, अफ़ग़ानिस्तान को भारत की मानवीय सहायता और संरचना से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

Next Post

बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Thu Oct 9 , 2025
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बिहार में 2024 के हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एनआईए की टीम ने वैशाली जिले में आरोपी संदीप […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।