बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बिहार में 2024 के हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
एनआईए की टीम ने वैशाली जिले में आरोपी संदीप कुमार सिन्हा उर्फ छोटू लाला के घर पर तलाशी ली, जिसके दौरान एक 9 एमएम पिस्तौल, 9 एमएम के 18 जिंदा कारतूस, दो पिस्तौल मैगजीन, एक डबल बैरल 12 बोर बंदूक, 12 बोर के 35 जिंदा कारतूस तथा 4.21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार मुख्य आरोपी विकास कुमार का करीबी सहयोगी है और हथियार तस्करी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया गया है। यह मामला मूल रूप से बिहार पुलिस ने तब दर्ज किया था जब एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
अगस्त 2024 में एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। यह गिरोह नगालैंड से अवैध हथियार व गोला-बारूद की तस्करी कर बिहार के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था।
जांच के दौरान अब तक चार आरोपियों विकास कुमार, सत्याम कुमार, देवमणि राय उर्फ अनीश और मोहम्मद अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। हाल ही में एक अन्य आरोपी मंजूर खान को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस समय पटना स्थित बेउर जेल में बंद है। एनआईए ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री के साथ गोयल ने की द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक समझौते पर चर्चा

Thu Oct 9 , 2025
मुंबई, 9 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के व्यापार राज्य मंत्री पीटर काइल से बुधवार को मुंबई में दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश साझेदारी की नई व्यवस्थाएं विकसित करने को ले कर बैठक की। श्री काइल प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ भारत की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।